Tuesday, July 3, 2018

तेलंगाना रेजिडेंटल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में निकली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की बड़ी भर्ती, करें आवेदन

तेलंगाना रेजिडेंटल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (TREI) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। TREI Recruitment 2018 के तहत Post Gradute Teacher के 1972 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। Post Gradute Teacher भर्ती के लिए आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 09 जुलाई, 2018 से शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त, 2018 रखी गई। परीक्षा का कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। एग्जाम की तारीख के सात दिन पहले अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट इसकी आॅफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।


पदों का विवरण

संस्थान: Mahatma Jyotiba Phule Telangana
पद का नाम: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर
रिक्त पदों की संख्या: 472
आयु सीमा: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतनमान: इस पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट को 31,460-84,970 रुपए के बीच में सैलेरी दी जाएगी।

संस्थान: Mahatma Jyotiba Phule Telangana
पद का नाम: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर
रिक्त पदों की संख्या: 472
आयु सीमा: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतनमान: इस पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट को 31,460-84,970 रुपए के बीच में सैलेरी दी जाएगी।

संस्थान: Telangana Tribal Welfare Residential Educational Institutions Society
पद का नाम: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर
रिक्त पदों की संख्या: 49
आयु सीमा: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतनमान: इस पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट को 35,120-87,130 रुपए के बीच में सैलेरी दी जाएगी।

संस्थान: Telangana Residential Educational Institutions Society
पद का नाम: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर
रिक्त पदों की संख्या: 16
आयु सीमा: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतनमान: इस पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट को 31,460-84,970 रुपए के बीच में सैलेरी दी जाएगी।

संस्थान: Telangana Social Welfare Residential Educational Institutions Society
पद का नाम: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर
रिक्त पदों की संख्या: 155
आयु सीमा: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतनमान: इस पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट को 31,460-84,970 रुपए के बीच में सैलेरी दी जाएगी।

संस्थान: Telangana Minorities Residential Educational Institutions Society
पद का नाम: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर
रिक्त पदों की संख्या: 1280
आयु सीमा: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतनमान: इस पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट को 31,460-84,970 रुपए के बीच में सैलेरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपए जबकि SC/ ST/ PH/ कैटेगरी के लिए 600 रुपए रखा गया है।

महत्‍वपूर्ण तिथि

आॅनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 09.07.2018
आॅनलाइन आवेदन करने की आखरी तारीख: 08.08.2018


कैसे करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट treirb.telangana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना के लिए यहां पर क्लिक करें।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MLGR1M

RBI Recruitment 2018 - मेडिकल कंसल्टेंट के पद पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

RBI Bank’s Medical Consultant recruitment 2018, भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने मेडिकल कंसल्टेंट के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2018 शाम 5.00 बजे तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति के अनुसार Bank’s Medical Consultant ( BMC ) के पद पर उम्मीदवार की नियुक्ति RBI की देहरादून स्थित डिस्पेंसरी के लिए के लिए अनुबंध के आधार पर जाएगी। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) में रिक्त पदाें का विवरणः
बैंक मेडिकल कंसल्टेंट Bank’s Medical Consultant ( BMC ) - 1 पद

वेतनमानः 850 रूपए प्रतिघंटा
वाहन खर्चः - 1000 रूपए प्रतिमाह

Reserve Bank of India (RBI) Bank’s Medical Consultant ( BMC )के पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभवः

- उम्मीदवार के पास allopathic system of medicine में भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होनी चाहिए।

- जनरल मेडिसिन में स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।

- आवेदक के पास किसी भी अस्पताल या क्लिनिक में कम से कम 2 (दो) वर्ष का कार्यकारी अनुभव होना चाहिए।

- आवेदकों का निवास स्थान डिस्पेंसरी के 3-5 किमी दायरे में होना चाहिए।
- अनुबंध के आधार पर बैंक के मेडिकल कंसल्टेंट का पारिश्रमिक तय किया जाएगा। प्रदर्शन के वास्तविक कर्तव्यों के संदर्भ में अनुबंध की अवधि में और सभी समावेशी होंगे।
- अनुबंध तीन साल की अवधि के लिए होगा।

 

चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवाराें का चयन इंटरव्यू के आधार किया जाएगा। इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवाराें को मेडिकल टेस्ट में सफल रहने के उपरांत नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अावश्यक दस्तवेजाें के साथ अपना आवेदन पत्र इस पतें भेजेः Regional Director, Reserve Bank of India, Human Resource Management Department, 3rd Floor, G.M.V.N. Building, 74/1, Rajpur Road, Dehradun, Uttarakhand – 248 001। आवेदन 20 जुलार्इ 2018, शाम 5.00 बजे तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।

 

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलार्इ 2018.

RBI Bank’s Medical Consultant recruitment 2018ः

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने मेडिकल कंसल्टेंट के रिक्त पद पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KBuLuD

ICMR में निकली सीधी भर्ती, इंटरव्यू से मिल रही नौकरी, यहां करें आवेदन

सरकारी विभागों में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। ICMR यानी नेशनल इंस्टीट्यूट फोर रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ जबलपुर में कई पदों की भर्ती निकाली गई है। ICMR की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इसमें क्लर्क से लेकर वैज्ञानिक तक पदों की बड़ी भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी एग्जाम के सीधे ही इंटरव्यू के आधार पर किया जा रहा है। हालांकि यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट आधारित है और इसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 18 से 27 जुलाई 2018 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है—


पद का नाम, संख्या, वेतनमान और इंटरव्यू की तारीख


पद का नाम— साइंटिस्ट बी मेडिकल
पदों की संख्या— 1
वेतनमान— 57488 रूपए और एचआरए
इंटरव्यू की तारीख— 23 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे

 

पद का नाम— साइंटिस्ट बी रिसर्च नॉन मेडिकल
पदों की संख्या— 2
वेतनमान— 45990 रूपए और एचआरए
इंटरव्यू की तारीख— 23 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे

पद का नाम— कंप्यूटर प्रोग्रामर ग्रेड बी
पदों की संख्या— 1
वेतनमान— 30879 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 23 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे


पद का नाम— प्रोजेक्ट टेक्निकल आॅफिसर स्टेटिशियन
पदों की संख्या— 1
वेतनमान— 30441 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 23 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे


पद का नाम— डाटा एंट्री आॅपरेटर ग्रेड बी
पदों की संख्या— 6
वेतनमान— 17520 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 23 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे

उपरोक्त पदों की भर्ती के लिए इंटरव्यू का स्थान— आईसीएमआर एनआईआरटीएच, एनएससीबी के पास, मेडिकल कॉलेज, नागपुर रोड़, जबलपुर


पद का नाम— प्रोजेक्टर टेक्निकल आॅफिसर—डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर
पदों की संख्या— 6
वेतनमान— 30441 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 18 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे


पद का नाम— प्रोजेक्ट असिस्टेंट ब्लॉक लेवल ट्रीटमेंट सुपरवाइजर
पदों की संख्या— 15
वेतनमान— 29565 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 18 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे

उपरोक्त भर्ती के लिए इंटरव्यू का स्थान— स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड कम्यूनिकेशन, सिटी सेंटर, रक्षा विहार, लाश्कर, ग्वालियर, मध्यप्रदेश


पद का नाम— प्रोजेक्ट असिस्टेंट फील्ड सुपरवाइजर
पदों की संख्या— 13
वेतनमान— 29565 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 19 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे


पद का नाम— प्रोजेक्ट टेक्निशियन 3 फील्ड वर्कर
पदों की संख्या— 26
वेतनमान— 17520 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 19 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे
उपरोक्त पदों के लिए इंटरव्यू का स्थान— स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड कम्यूनिकेशन, सिटी सेंटर, रक्षा विहार, लाश्कर, ग्वालियर, मध्यप्रदेश


पद का नाम— प्रोजेक्ट टेक्निश्यिन 3 लैब टेक्निशियन
पदों की संख्या— 4
वेतनमान— 17620 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 24 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे


पद का नाम— लैब—फील्ड अटेंडेट
पदों की संख्या— 4
वेतनमान— 15330 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 24 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे


पद का नाम— अपर डिविजनल क्लर्क
पदों की संख्या— 1
वेतनमान— 16644 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 24 जुलाई 2018


पद का नाम— लॉअर डिविजनल क्लर्क
पदों की संख्या—2
वेतनमान— 15549 रूपए
इंटरव्यू की तारीख— 24 जुलाई 2018 सुबह 10 बजे
इंटरव्यू का स्थान— आईसीएमआर एनआईआरटीएच, एनएससीबी के पास, मेडिकल कॉलेज, नागपुर रोड़, जबलपुर

इस भर्ती का विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://www.nirth.res.in/advt.php



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lOeRPi

एसजेवीएन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

SJVN Junior Engineer recruitment 2018, एसजेवीएन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) / जूनियर ऑफिसर (ट्रेनी) के 52 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 30 जुलाई 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

 

एसजेवीएन लिमिटेड में रिक्त पदाें का विवरण:

जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) / जूनियर ऑफिसर (ट्रेनी)

कुल पद - 52

• सिविल -20 पद

• इलेक्ट्रिकल -12 पद

• मैकेनिकल -8 पद

• एचआर -6 पद

• फाइनेंस और अकाउंट -6 पद

 

जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) / जूनियर ऑफिसर (ट्रेनी) के पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड,शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:

- जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) / जूनियर ऑफिसर (ट्रेनी): सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

- एचआर: एक / दो साल पूर्णकालिक पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / कार्मिक प्रबंधन / सोचेल वर्क / लेबर वेलफेयरण / बिजनेस मैनेजमेंट / ऑफिस मैनेजमेंट / पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा।

फाइनेंस और अकाउंट : इंटर-सीए या इंटर-सीएमए (पास) या फुल टाइम एम. कॉम।

 

एसजेवीएन लिमिटेड में जेनियर इंजीनियर के पदाें पर चयन प्रक्रिया:

चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

 

SJVN लिमिटेड में जेनियर इंजीनियर के पदाें पर आवेदन कैसे करें:

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2018 है।

 

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या: 83/2018

 

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2018।

 

SJVN Junior Engineer recruitment 2018ः

एसजेवीएन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) / जूनियर ऑफिसर (ट्रेनी) के 52 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

 

एसजेवीएन लिमिटेड का परिचयः

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के एक संयुक्‍त उपक्रम के रूप में एक मिनी रत्‍नः श्रेणी-I एवं शेड्यूल-'ए' सीपीएसई के तौर पर एसजेवीएन की स्‍थापना 24 मई,1988 को हुई I एसजेवीएन अब एक सूचीबद्ध कंपनी है जिसमें भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार एवं जनता की क्रमशः 64.46%, 25.51% एवं 10.03% शेयरहोल्डिंग है I एसजेवीएन की मौजूदा अभिदत्‍त एवं अधिकृत पूंजी क्रमशः 4136.63 करोड़ रुपए एवं 7000 करोड़ रुपए है I कंपनी की मौजूदा नेटवर्थ 10,203.04 करोड़ रुपए है Iकंपनी ने एकल परियोजना एवं एकल राज्‍य (अर्थात हिमाचल प्रदेश में भारत का सबसे बड़ा 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्‍टेशन) प्रचालन से शुरूआत करके हिमाचल प्रदेश में 412 मेगावाट का रामपुर जलविद्युत स्‍टेशन तथा महाराष्‍ट्र में 47.6 मेगावाट की खिरवीरे पवन विद्युत परियोजना नामक दो परियोजनाओं को कमीशन किया है I एसजेवीएन वर्तमान में भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड, बिहार, गुजरात, राजस्‍थान तथा अरूणाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी देशों नेपाल एवं भूटान में विद्युत परियोजना का कार्यान्‍वयन कर रहा है ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Niib1M

खुशखबरी! जल्द निकलने वाली है स्टेनोग्राफर और पटवारी के 3000 पदों की बड़ी भर्ती

सरकारी नौकरी की भर्ती के लिए इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार की ओर से जल्द पटवारी और स्टेनोग्राफर की बड़ी भर्ती निकाली जा रही है। इस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जल्द ही जारी की जा सकती है। आपको बता दें कि राजस्थान में स्टेनोग्राफर और पटवारी भर्ती निकालने की यह घोषणा नई नहीं बल्कि पुरानी है जिसके तहत इस साल अप्रैल के माह में ही नोटिफिकेशन जारी होना था, लेकिन अभी तक यह अटका हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इसी माह तक जारी किया जा सकता है।

 

 

बिजली कंपनियों की भर्ती परीक्षा 4 जुलाई से शुरू, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ट

 


इसलिए जल्द जारी होगा भर्ती का नोटिफिकेशन
यह चुनावी साल होने के कारण राजस्थान सरकार की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियों की बाढ़ लगा दी गई है। इनमें से कई भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित करके नियुक्तियां दी जा रही हैं, वहीं कुछ भर्तियां जल्द से जल्द निपटने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रस्तावित स्टेनोग्राफर व पटवारी भर्ती के लिए अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए इस महीने नोटिफिकेशन निकालकर अगस्त—सितंबर तक परीक्षा का आयोजन कर अक्टूबर तक नियुक्तियां दी जा सकती हैं।

 

 

RPSC तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2017 में कोर्ट का नया आदेश

 


3000 पदों की होगी भर्ती
सूचना के अनुसार यह भर्ती 3000 से अधिक पदों की निकाली जाएगी जिसमें पटवारी के 2 हजार और स्टेनोग्राफर के 1 हजार से अधिक पद शामिल है। हालांकि फिलहाल पटवारी और स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए पदों की संख्या घटाने और बढ़ाने में राजस्व विभाग विचार—विमर्श में लगा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस भर्ती में पटवारी और स्टेनोग्राफर्स के पदों की संख्या और अधिक बढ़ाई जा सकती है और जल्द ही प्रस्ताव कर्मचारी चयन आयोग को भेजा जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ni17ZH

Monday, July 2, 2018

बिजली कंपनियों की भर्ती परीक्षा 4 जुलाई से शुरू, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ट

राजस्थान की पांच सरकारी बिजली कंपनियों (RVUNL, RVVNL, JVVNL, JdVVNL, AVVNL) में RVUNL Recruitment 2018 के तहत गैर तकनीकी अधिकारी व मंत्रालयिक संवर्ग के 3220 पदों की आॅनलाइन परीक्षा 4 जुलाई बुधवार से शुरू की जा रही है। यह भर्ती परीक्षा 4, 8 व 21 जुलाई को अलग अलग पारियों में आयोजित की जा रही है। इन परीक्षाओं के लिए आॅफिशियल वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 1 लाख 98 हजार 21 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा की जानकारी ऊर्जा विभाग व बिजली कंपनियों की वेबसाइट्स पर अपलोड कर दी गई है।

 

Rajasthan Police Constable Exam 2018: 14 और 15 जुलाई को ही होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा


बिजली बोर्डों की परीक्षा का यह है कार्यक्रम
4 जुलाई : प्रथम पारी में कनिष्ठ विधि अधिकारी व द्वितीय पारी में लेखा अधिकारी।
5 जुलाई : प्रथम पारी में सहायक कार्मिक अधिकारी व द्वितीय पारी में स्टेनोग्राफर
6 जुलाई व 7 जुलाई : कनिष्ठ सहायक व वाणिज्यिक सहायक-II के लिए होगी परीक्षा
8 जुलाई : कार्मिक अधिकारी
21 जुलाई : कनिष्ठ लेखाकार

 

 

RPSC तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2017 में कोर्ट का नया आदेश

 


RVUNL Recruitment 2018 में 3220 पदों की भर्ती—
इस भर्ती के तहत 3220 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। राजस्थान विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के तहत इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून रखी गई थी।

 

 

DST में निकली सीधी भर्ती, 2.25 लाख रूपए महीना सैलरी, यहां से करें आवेदन

 


पद का नाम एवं संख्या—
लेखा अधिकारी— 42
कार्मिक अधिकारी — 27
सहायक कार्मिक अधिकारी— 67
कनिष्ठ विधि अधिकारी— 48
कनिष्ठ लेखाकार— 812
स्टेनोग्राफर— 114
क. स. व वाणिज्यिक स. — 2110


इन पांच सरकारी बिजली बोर्डो में की जा रही भर्ती—
1. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
2. राजस्थान राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड
3. जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
4. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
5. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड


यहां से डाउनलोड करें —

कनिष्ठ विधि अधिकारी—
http://ibps.sifyitest.com/rrvunvpmay18/cloea_jun18/login.php?appid=b70bc2f34e6216afffc73bdf6a2044e5


लेखा अधिकारी—
http://ibps.sifyitest.com/rrvunvpmay18/cloea_jun18/login.php?appid=b70bc2f34e6216afffc73bdf6a2044e5


कार्मिक अधिकारी —
http://ibps.sifyitest.com/rrvunvpmay18/cloea_jun18/login.php?appid=b70bc2f34e6216afffc73bdf6a2044e5


सहायक कार्मिक अधिकारी—
http://ibps.sifyitest.com/rrvunvpmay18/cloea_jun18/login.php?appid=b70bc2f34e6216afffc73bdf6a2044e5


स्टेनोग्राफर—
http://ibps.sifyitest.com/rrvunvpmay18/cloea_jun18/login.php?appid=b70bc2f34e6216afffc73bdf6a2044e5


क. स. व वाणिज्यिक स.—
http://ibps.sifyitest.com/rrvunvpmay18/cloea_jun18/login.php?appid=b70bc2f34e6216afffc73bdf6a2044e5


कनिष्ठ लेखाकार—
http://ibps.sifyitest.com/rrvunvpmay18/cloea_jun18/login.php?appid=b70bc2f34e6216afffc73bdf6a2044e5



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KGLIAA

Rajasthan Police Constable Exam 2018: 14 और 15 जुलाई को ही होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

Rajasthan Police Constable Exam 2018: राजस्थान पुलिस में 13 हजार 142 कांस्टेबल पदों के लिए 14 व 15 जुलाई को ही दो पारियों में लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने सभी जिला पुलिस अधीक्षक व एटीएस-एसओजी को नकल कराने वाले गिरोह के लोगों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। एटीएस-एसओजी एडीजी उमेश मिश्रा भी रेंज स्तर पर दौरा कर परीक्षा को प्रभावी बनाने की कार्रवाई का जायजा ले रहे हैं। पुलिस को चालानशुदा अपराधियों पर नजर रखने, संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ेः अगर आजमाएंगे ये टिप्स तो आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता

ये भी पढ़ेः Learn English: इन घरेलू वस्तुओं की मदद से भी आप बोल सकते हैं इम्प्रेसिव इंग्लिश

पुलिस मुख्यालय की ओर से १४ व १५ जुलाई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पत्र में कांट-छांट कर भ्रम पैदा करने के लिए २९ व ३० जुलाई परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर भ्रम पैदा करने वाले मैसेज भेजने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। परीक्षा पर स्टे की अफवाह है। परीक्षा में १५ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ओमएमआर आधारित होगी परीक्षा
आईजी पुलिस भर्ती डॉ. प्रशाखा माथुर ने बताया कि निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार लिखित परीक्षा कांस्टेबल बैंड पद के अतिरिक्त अन्य सभी पदों के लिए ७५ अंक की होगी। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं समयावधि 2 घंटे की होगी। यह परीक्षा ऑफ लाइन तथा ओएमआर आधारित होगी। डॉ. माथुर ने बताया कि इस परीक्षा में विवेचना एवं तार्किक योग्यता के प्रश्न, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर 15 अकों के प्रश्न एवं राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति पर 30 अकों के प्रश्न सहित कुल 75 अकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। कांस्टेबल बैंड एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिये निर्धारित पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KDWZBD