Friday, June 1, 2018

आप भी बना सकते है फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर, यहां से करें आवेदन

इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी केरल (आईएफटीके), कोल्लम ने बैचलर डिग्री इन डिजाइन - फैशन डिजाइन प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम 4 वर्ष की अवधि का होगा। संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए आवेदन मंगवाए हैं। आवेदकों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रोग्राम की कुछ सीट्स केरल सरकार और यूनिवर्सिटी ऑफ केरल के नियमों के अनुसार एससी/एसटी/ओईसी/ओबीसी कैटेगिरी के आवेदकों के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षण के लिए आवेदकों को अपने इनकम और कम्यूनिटी सर्टिफिकेट जमा कराने होंगे। यह संस्थान सेंटर फॉर कंटिन्यूइंग एजुकेशन केरल (सीसीईके) के तहत केरल सरकार द्वारा स्थापित किया गया है।

कैसे होगा चयन
आईएफटीके के बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स के लिए योग्य आवेदकों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस एप्टीट्यूड टेस्ट के तहत 2 टेस्ट आयोजित करवाए जाएंगे। पहला टेस्ट जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा जिसमें आवेदकों की क्वॉन्टिटेटिव एबिलिटी, कम्यूनिकेशन एबिलिटी, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, एनालिटिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स की परीक्षा ली जाएगी। वहीं, दूसरा टेस्ट क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट होगा जिसमें आवेदकों की अवलोकन की क्षमता, इनोवेशन और डिजाइन की काबिलियत को परखा जाएगा। इस टेस्ट में यह देखा जाएगा कि आवेदक रंगों और इलस्ट्रेशन का कैसे इस्तेमाल करते हैं। इस एप्टीट्यूड टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। पर्सनल इंटरव्यू के जरिए आवेदकों के कॅरियर ऑरिएंटेशन, एप्टनेस फॉर फील्ड, कम्यूनिकेशन, ओवरऑल पर्सनल अचीवमेंट्स, जनरल अवेयरनेस एंड एप्टीट्यूड, क्रिएटिव एंड लेटरल थिंकिंग आदि को आंका जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन होगा।

क्या है योग्यता
इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी केरल के बैचलर ऑफ डिजाइन डिग्री कोर्स - फैशन डिजाइन में एडमिशन पाने के लिए आवेदकों का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही 12वीं कक्षा में आवेदकों के न्यूनतम 50 प्रतिशत माक्र्स होने चाहिए। इसके अलावा बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन, केरल की ओर से जिन आवेदकों को डिप्लोमा इन इंजीनियङ्क्षरग दिया गया है, वे आवेदक भी इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे आवेदक भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, एडमिशन के समय उन्हें सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे।

क्या है एकेडमिक फीस

बैचलर ऑफ डिजाइन डिग्री कोर्स - फैशन डिजाइन के लिए स्टूडेंट्स को 4& हजार रुपए प्रति सेमेस्टर की ट्यूशन फीस, 2000 रुपए प्रति सेमेस्टर की लाइब्रेरी फीस, हजार रुपए प्रति सेमेस्टर की स्टूडेंट डवलपमेंट फीस और 2000 रुपए प्रति सेमेस्टर का ग्रेजुएशन शो फंड जमा कराना होगा। इस तरह से स्टूडेंट्स को कुल मिलाकर 48 हजार रुपए प्रति सेमेस्टर की एकेडमिक फीस जमा करानी होगी। इसके साथ ही उन्हें 5000 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा कराना होगा। जो स्टूडेंट्स बैचलर ऑफ डिजाइन डिग्री कोर्स - फैशन डिजाइन शुरू होने से पहले एडमिशन विड्रॉ करवा लेंगे, उन्हें ट्यूशन फीस का 50 प्रतिशत और 5000 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, जो आवेदक यह कोर्स शुरू होने के बाद अपना एडमिशन विड्रॉ करेंगे, उन्हें केवल सिक्योरिटी डिपॉजिट ही वापस किया जाएगा। उन्हें ट्यूशन फीस वापस नहीं होगी। अत: सभी आवेदक सोचने समझने के बाद ही एडमिशन लें।

कैसे करें आवेदन

इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी केरल के बैचलर ऑफ डिजाइन डिग्री कोर्स में एडमिशन के लिए इ'छुक आवेदक संस्थान की वेबसाइट http://www.iftk.ac.in/ से प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक the office ofInstitute of Fashion Technology Kerala, Vellimon West, PO, Kollam – 691511 से भी प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फॉर्म के लिए आवेदकों को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 300 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही आवेदकों को 1200 रुपए की एप्लीकेशन फीस भी जमा करानी होगी। यह फीस भी डिमांड ड्राफ्ट के जरिए ही जमा कराई जाएगी। आवेदकों को भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म और डीडी यहां भेजने होंगे-
The Principal, Institute of Fashion Technology Kerala, Vellimon West P O, Kollam, Kerala - 691511 आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने आवेदन फॉर्म इंडिया पोस्ट के जरिए भेजें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LQDCqb

rajasthanpatrika.com Check rbse 12th class arts results here.

Check rbse arts result here..

Click here to check your results..

www.rajedu.rajasthan.gov.in

सरकारी नाैकरी- 12वीं पास युवाआें के लिए निकली बंपर भर्ती, 20,200 रू. मिलेगी सैलरी

upsssc gram panchayat adhikari recruitment 2018, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 25 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

 

upsssc recruitment 2018, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में रिक्त पदाें का विवरणः

कुल पद- 1953

ग्राम पंचायत अधिकारी ( Gram Panchayat Adhikari ) - 1527

वेतनमानः रूपए 5200-20200/-, ग्रेड पे-2000/-

ग्राम विकास अधिकारी ( Gram vikas Adhikari ) - 362

वेतनमानः रूपए 5200-20200/-, ग्रेड पे-2000/-

समाज कल्याण पर्यवेक्षक ( samaj kalyan paryavekshak ) - 64 पद

वेतनमानः रूपए 5200-20200/-, ग्रेड पे-2000/-

 

upsssc recruitment 2018 notification, शैक्षणिक योग्यता:

12वीं पास होने के साथ NIELIT का CCC सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

 

आयु सीमा:

18 से 40 वर्ष

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पदाें पर चयन प्रक्रिया:

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari, Gram vikas Adhikari, samaj kalyan paryavekshak के पदाें पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क:

जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए- 185 रूपया

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए- 95 रुपया

पीडब्ल्यूडी (PWD) उम्मीदवारों के लिए- 25 रुपया

 

Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission में रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 30 मई 2018 से 25 जून 2018 तक ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथिः

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 30 मई 2018

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 25 जून 2018

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 27 जून 2018

पूर्ण आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 29 जून 2018

upsssc gram panchayat adhikari recruitment 2018ः

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J8gz8n

बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको पास मौका है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग आपको मौका दे रहा है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने एक्साइज सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। एक्साइज सब-इंस्पेक्टर के कुल 126 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 30 जून 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2018 है। बिहार राज्य के मूल निवासियों को ही आरक्षण और आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

भर्ति से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ये नोटिफिकेशन देखें...

कुल पदों की संख्या - 126 (अनारक्षित- 42)

पद नाम -

एक्साइज सब-इंस्पेक्टर

योग्यता -

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा -

20 वर्ष से 37 वर्ष। (राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक बिहार राज्य के मूल निवासियों आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)

वेतनमान -

इन पदों के लिए वेतनमान 9300 से 34800 रुपये प्रतिमाह (ग्रेड-पे 4200) रुपये दिया जाएगा।

आवेदन के लिए फीस

इन पदों के लिए आवेदन की फीस सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये। एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम क्रेडिट/डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा।

चयन-

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दो चरणों में होगी। दो घंटे की प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के बाद मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। इनमें पहला प्रश्न पत्र सामान्य हिन्दी और दूसरा प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित और रीजनिंग के प्रश्नों पर आधारित होगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। इसके बाद प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अंकों को मिला कर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फिर उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी।

शारीरिक मापदंड

शारीरिक दक्षता परीक्षा में शारीरित लंबाई, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, वजन, गोला फेंक आदि को परखा जाएगा।

एेसे करें आवेदन -

इन आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो विभाग की वेबसाइट www.bpssc.bih.nic.in पर लॉगइन करके आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट - 30 जून 2018

वेबसाइट - www.bpssc.bih.nic.in



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2swFpHV

पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 64 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

POSOCO executive trainee recruitment 2018, पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( POSOCO ) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल / (कम्प्यूटर साइंस) के 64 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 27 जून 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( POSOCO ) में रिक्त पदाें का विवरणः

• एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) -45 पद

• एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (कम्प्यूटर साइंस) -19 पद

 

पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( POSOCO ) में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी: संबंधित विषयों में इंजीनियरिंग स्नातक।

 

Power System Operation Corporation Ltd ( POSOCO ) में रिक्त पदाें के लिए आवेदन कैसे करें:

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर करियर अनुभाग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2018 है।

 

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या: सीसी / 02/2018

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जून 2018

POSOCO executive trainee recruitment 2018ः

पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( POSOCO ) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल / (कम्प्यूटर साइंस) के 64 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

 

पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ( POSOCO ) का परिचयः

पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ( POSOCO ) 2 जनवरी 2017 तक पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी थी। इसका गठन मार्च 2010 में पीजीसीआईएल के पावर मैनेजमेंट कार्यों को संभालने के लिए किया गया था।यह ग्रिड के एकीकृत संचालन को विश्वसनीय, कुशल और सुरक्षित तरीके से सुनिश्चित करना ज़िम्मेदार है। इसमें 5 क्षेत्रीय लोड डिस्पैच केंद्र और एक राष्ट्रीय लोड डिस्पैच सेंटर (एनएलडीसी) शामिल हैं। अंततः सहायक कंपनी को एक अलग कंपनी बना दिया गया, जिससे पैरेंट फर्म को केवल ट्रांसमिशन लिंक स्थापित करने का काम छोड़ दिया गया।पीजीसीआईएल द्वारा पहले संभाले गए लोड प्रेषण कार्यों, अब पोसोको तक आ जाएंगे। अब पोसोको पूरी तरह से सरकार है। कंपनी क्योंकि 3 जनवरी 2017 को इसे पावरग्रिड से अलग किया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2suo5n1

NEIGRIHMS में निकली बड़ी भर्ती, सीधे ही इंटरव्यू से होगा चयन, जल्द करें अप्लाई

बिना कोई एग्जाम दिए सीधे ही इंटरव्यू के जरिए सरकारी नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। NEIGRIHMS Recruitment 2018 यह नई भर्ती निकाली गई है जिसमें इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जा रहा है। यह भर्ती 107 Junior Resident/Senior Resident Doctor के पदों के लिए की जा रही है जिसके आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के तहत Junior Resident Doctors की 1 साल और Senior Resident Doctors की 3 साल के लिए नियुक्तियां की जा रही है। इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार Northeastern Indira Gandhi Regional Institute of Health & Medical Sciences (NEIGRIHMS), Shillong की आॅफिशियल वेबसाइट neigrihms.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

 


NEIGRIHMS Recruitment 2018 Interviews Schedule
Junior Resident Doctors - 7 और 8 June 2018 सुबह 11 से
Senior Resident Doctors – 14 और 15 June 2018 सुबह 11 बजे से


ऐसे करें अप्लाई
ऐसे करें NEIGRIHMS Recruitment 2018 में apply
— सबसे पहले https://ift.tt/1YQmC2m पर जाएं
— होम पेज पर मौजूद Announcement पर Click करें
— इसके बाद Advertisement/ Vacancies में मौजूद Notifications पर क्लिक करें
— इसके बाद Walk in interview on 7th & 8th June 2018 Junior Resident Doctors (One-year tenure) के लिए तथा 14th & 15th June 2018 Senior Resident Doctors (three years tenure) के लिए 11:00 am onwards पर क्ल्कि करें
— इसके बाद एक PDF File open होगी
— यहां पर मौजूद निदेर्शों को ध्यान से पढ़ें
— इसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी अपनी एप्लीकेशन के साथ जरूरी दस्तावेज इंटरव्यू के दौरान साथ लेकर जाएं


interview address
The Conference Hall, NEIGRIHMS Guest House, Permanent Campus, Mawdiangdiang, Shillong


भर्ती का विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके दखें
http://www.neigrihms.gov.in/Latest%20News/estt-2/June%202018%20-%20Walk%20in%20interview%20(SRD%20&%20JRD).pdf

कुल पद एवं कैटेगरी अनुसार विवरण
कुल पद— 107
Junior Resident Doctors – 50
UR – 34
OBC – 11
SC – 3
ST – 2

 

पदों का विवरण
Senior Resident Doctors – 57
Anesthesiology – 8
Anatomy – 2
Biochemistry – 1
Cardiology – 2
Community Medicine – 2
CTVS – 3
Dermatology & STD – 1
ENT – 1
Forensic Medicine – 1
General Medicine – 4
General Surgery – 3
Hospital Administration – 1
Medical Oncology – 2
Microbiology – 1
Neurology – 2
Neurosurgery – 2
Obstetrics & Gynaecology – 4
Ophthalmology – 1
Orthopaedics – 2
Paediatrics – 6
Pharmacology – 1
Physiology – 1
Radiodiagnosis – 3
Surgical Oncology – 1
TB & Respiratory Diseases – 1
Urology – 1

 

सैलरी
Senior Resident Doctors – Rs.18,750 with Grade Pay of Rs.6,600 प्रतिमाह

Junior Resident Doctors – Rs.15, 600 with Grade Pay of Rs.5,400 प्रतिमाह



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2so5byV

AFCAT 2018 - भारतीय वायु सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के 182 पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

IAF Recruitment 2018, इंडियन एयर फाेर्स ने ग्राउंड ड्यूटी ( टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ) शाखाओं में फ्लाइंग शाखा और स्थायी कमीशन ( पीसी ) / शॉर्ट सर्विस कमीशन ( एसएससी ) हेतु जुलाई 2019 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन एयर फाेर्स ( IAF ) में रिक्त पदाें का विवरणः

एएफसीएटी एंट्री-

• फ्लाइंग ब्रांच - 42 पद

• ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) - 76 पद

• ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) - 40 पद

 

एनसीसी स्पेशल एंट्री-

• फ्लाइंग ब्रांच - फ्लाइंग शाखा के लिए सीडीएसई रिक्तियों से 10% सीटें

मौसम विज्ञान ब्रांच-

• ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) - 24 पद

 

इंडियन एयर फाेर्स ( IAF ) air force common admission test में आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:

एनसीसी स्पेशल एंट्री: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक और 10+2 स्तर पर फिजिक्स और मैथ्स पास या समकक्ष। या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई / बीटेक न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष या एनसीसी एयर विंग सीनियर डिवीजन 'सी' प्रमाण पत्र और प्रमाण पत्र की वैधता कोर्स शुरू होने की तारीख से दो साल तक होगी।

 

AFCAT के लिए आवेदन कैसे करेंः

इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2018 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक विस्तृत अधिसूचना पर क्लिक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

• आवेदन जमा करना आरम्भ होने की तिथि: 16 जून 2018

• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2018

IAF Recruitment 2018, इंडियन एयर फाेर्स ने ग्राउंड ड्यूटी ( टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ) शाखाओं में फ्लाइंग शाखा और स्थायी कमीशन ( पीसी ) / शॉर्ट सर्विस कमीशन ( एसएससी ) हेतु जुलाई 2019 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

इंडियन एयर फाेर्स ( IAF ) का परिचयः

भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी। आजादी (1950० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी (1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) के पश्च्यात इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H8DPRZ